गाजीपुर। लॉकडाउन में लोग कोरोना संक्रमण से अपने आपको बचाने के लिए रोजी—रोटी के लिए भी परेशान हैं। दूसरी तरफ इस आपदा के समय भी चोर अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहे हैं। सदर कोतवाली के फुल्लनपुर में बंद दो मकानों से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। भांवरकोल के मुर्तजीपुर के हेड कांस्टेबल बृजबिहारी राय फुल्लनपुर में मकान बनवाकर रहते हैं। एक त्रयोदशाह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वह बीते पांच मई को अपने गांव गये थे। उन्हीं के मकान के पास अवधेश राम का भी मकान है। वह भी कहीं गये थे। मंगलवार की सुबह पता चला कि दोनों लोगों के मकान का ताला तोड़कर 20 हजार नकदी समेत, आभूषण, टीवी, लैपटॉप, कपड़े आदि चोर चुरा ले गये। कुल लाखों रुपये की चोरी बताई जा रही है। वहीं पुलिस की ओर से जांच करने की बात कही जा रही है।

0 Comments