गाजीपुर। 15 हजार के इनामिया व गैंगेस्टर एक्ट में वांछित मनोज सिंह को पुलिस ने अवैध पिस्टल संग गिरफ्तार किया है। मनोज सिंह के उपर अपराधिक मुकदमों की लंबी फेहरिश्त है। मुखबिर की सूचना पर उसकी गिरफ्तारी भीमापार से खिदिरगंज होते हुए मेहनाजपुर आजमगढ़ जाने वाली रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई। मनोज सिंह सादात के गौरा गांव का रहने वाला है। वाहन चेकिंग के दौरान जब उसके चार पहिया वाहन को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह गाड़ी से बाहर निकलकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से अवैध पिस्टल के अलावा दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ कुल 29 मामले दर्ज हैं।

0 Comments