गाजीपुर। दबंगों ने बीती रात वृद्ध मन्हई चौहान 50 को गोली मार दी। वारदात के समय वह अपने बरामदे में सोये थे। मामला भुड़कुड़ा के घटारो का है। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। गोली से जख्मी मन्हई का उपचार वाराणसी में चल रहा है। इस मामले में मन्हई की पत्नी संतरा देवी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित द्वारका यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

0 Comments