बलिया। इन दिनों गंगा नदी में बहते शव के कारण हर कोई चिंतित व अचंभित नजर आ रहा है। नदी में इस तरह से शवों के बहने के कारण तटवर्ती संक्रमण फैलने की संभावना को लेकर भी चिंतित हैं। गंगा में शवों के बहने का मामला सबसे पहले बिहार के बक्सर में आया। इसके बाद यह मामला गाजीपुर के गहमर के नरवां गंगा घाट पर देखा गया। अब नया मामला बलिया में प्रकाश में आया है। बलिया में गंगा से 46 शवों को बाहर निकाला गया है। बलिया के उजियार व भरौली घाट पर बहकर आये दर्जनों शवों को पुलिस ने बाहर निकलवाया। उजिया में 40 तो भरौली घाट से 6 शवों को गंगा नदी से बाहर निकलवाया गया है।

0 Comments