गाजियाबाद। जनपद में हत्या के मामले में दबिश डालने आई महाराष्ट्र पुलिस पर हमला कर दिया गया। महाराष्ट्र पुलिस के जवानों को पीटने के साथ ही उनके वाहन में भी तोड़फोड़ करने की सूचना है। वहीं मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची गाजियाबाद पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तार करते हुए एनएसए यानि रासुका की कार्रवाई की गई। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के दीनदयालपुरी में हत्या के प्रकरण में संदिग्ध आरोपित की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस आई थी। आरोप है कि सोमवार की रात आरोपित व उसके सहयोगियों ने महाराष्ट्र पुलिस के जवानों के उपर हमला बोल दिया।