गाजीपुर। कोविड टीम—9 की बैठक में डीएम एमपी सिंह की ओर से कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। उन्होंने फरमान जारी किया कि निगरानी समिति जनपद के बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराना सुनिश्चित कराए। साथ ही कोविड एल—2 अस्पताल में आक्सीजन सिलेंडर, दवा, बेड आदि सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए। हाटस्पाट एरिया में कोविड—19 के गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाए।