गाजीपुर। कोविड टीम—9 की बैठक में डीएम एमपी सिंह की ओर से कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि जिला अस्पताल के प्रमुख डाक्टरों के नाम, नंबर का प्रचार—प्रसार होर्डिंग के जरिये किया जाए ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जानकारी मिल सके और वह स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत होने पर उनसे संपर्क करके लाभ उठा सकें। होर्डिंग को कलेक्ट्रेट मुख्यालय, विकास भवन, जिला अस्पताल व नगर के प्रमुख चौराहों पर लगवाने का निर्देश दिया गया।

0 Comments