गाजीपुर। कोविड टीम—9 की बैठक में डीएम एमपी सिंह की ओर से कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। डीएम की ओर से निर्देश देते हुए यह भी कहा गया कि हर अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा संग करे। जनपद में लॉकडाउन का पालन कड़ाई के साथ कराया जाए। इसको लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में साफ—सफाई व सेनेटाइजेशन का कार्य लगातार होता रहे।