गाजीपुर। गहमर के गोविंद राव पट्टी के विमलेश्वर सिंह मुन्ना 45 को बदमाशों ने ट्रेन से धक्का दे दिया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उनका कसूर बस इतना था कि वह छिनैती की घटना का विरोध कर रहे थे, यही बात बदमाशों को नागवार गुजरी। विमलेश्वर सिंह अपने पुत्र व पुत्री संग ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के जरिये खरौनी, बिहिया, जनपद भोजपुर, बिहार अपने ससुराल एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बनाही रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में घुसे बदमाशों ने उनसे उनकी अटैची छिनकर भागने का प्रयास किया, जिसका विमलेश्वर सिंह ने पुरजोर तरीके से विरोध किया। इसके बाद दोनों में हाथापाई होने लगी। इसी बीच बदमाश के साथी भी मौके पर आ गये। उन्होंने विमलेश्वर सिंह को ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

0 Comments