गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग अब फ्री हो गया है क्योंकि पंचायत चुनाव के कारण पूर्व तक विभाग की काफी व्यस्तता रही। फुर्सत में आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण—पत्रों व अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत आए शिक्षकों के प्रमाण—पत्रों के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। सत्यापन कार्य होने के बाद इनको वेतन जारी किया जायेगा। मालूम हो कि ये शिक्षक कई माह से वेतन न जारी होने के कारण काफी परेशान हैं।