गाजीपुर। जिला अस्पताल में स्थापित पुलिस चौकी सक्रिय हो चुकी है। इसी क्र में एसपी डा.ओपी सिंह व एसएसपी गोपीनाथ सोनी उक्त पुलिस चौकी में पहुंचे। यहां पर उन्होंने निरीक्षण करने के साथ ही निर्देश दिया कि कोविड—19 के दौर में अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। साथ ही यदि अस्पताल परिसर में कोई उपद्रव करे या फिर किसी डाक्टर अथवा ​स्वास्थ्यकर्मी से बदतमीजी करे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।