बाराबंकी। पंचायत चुनाव संपन्न हो चुका है। लेकिन पंचायत चुनाव का रुझान जारी है। पंचायत चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद सूबे के कई जगहों से हिंसा की खबरें आई थीं। इसका साफ मतलब है कि हारे प्रत्याशी अपनी हार नहीं पचा पा रहे हैं। एक मामला जनपद से संबंधित है। यह पंचायत चुनाव में हारे पूर्व प्रधान ने अपने कार्यकाल में निर्माण की गई सड़क को जेसीबी से खुदवा दिया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम हैदरगढ़ से की है। उनका कहना है कि सड़क खुद जाने के कारण उनको आवागम में काफी दिक्कत हो रही है। मामला बाराबंकी के सुबेहा ब्लाक के रोहना मीरपुर ग्राम पंचायत के अहिरन सरैया गांव का है। बताया जा रहा है कि जिस पूर्व प्रधान पर सड़क खुदवाने का आरोप लगा है, वह इस बार के चुनाव में तीसरे नंबर पर आए हैं। आठ वर्ष पूर्व इन्हीं के कार्यकाल में इस सड़क का निर्माण हुआ था। लेकिन मतदाताओं का निर्णय उन्हें इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने उनको सबक सिखाने के लिए 200 मीटर सड़क ही खोदवा दिया। वहीं इस बार साइना गांव के प्रधान रामबाबू शुक्ला बने हैं। सड़क खोदवाने का आरोप पूर्व प्रधान दीपक तिवारी पर लगा है।

0 Comments