गाजीपुर। 10 मई को सुबह 7 बज तक प्रदेश के अन्य जनपदों की तरह अपने जिले में भी लॉकडाउन है। लेकिन इस अवधि में किस—किस चीज की दुकानें कब—कब खुलेंगी, इसका विवरण जिला प्रशासन की ओर से जरी कर दिया गया है। शासन की मंशा है कि इस अवधि में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति व बिक्री जारी रहे। साथ ही इमरजेंसी सेवा पर भी किसी तरह का ब्रेक न लगे, इसी का अनुपालन जनपद में भी जिला प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है। सुबह 6 से दस तक सब्जी व फल की दुकानें खुलेंगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किराना की दुकानों को खोलने की अनुमति है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण भी करते रहेंगे ताकि पता चल सके कि कोविड—19 गाइड—लाइन का पालन हो रहा है या अथवा नहीं।

0 Comments