गाजीपुर। माउंट जी लिट्रा स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव की माता व प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सुमन श्रीवास्तव 68 पत्नी डा. एसपी श्रीवास्तव का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने पर उनका उपचार दो—तीन दिनों से वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। उपचार के दौरान हार्टअटैक के कारण उनका निधन हो गया। जिले के गणमान्य लोगों की ओर से उनके निधन पर शोक संवेदना जताई गई है। इनमें प्रमुख रूप से अपर महाधिवक्ता उप्र शासन एडवोकेट अजीत कुमार सिंह, एमएलसी चंचल सिंह, नवीन श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, नवीन सिंह, शाह फैज स्कूल के डायरेक्टर डा. नदीम अदहमी आदि शामिल हैं।