लखनऊ। प्रदेश सरकार की ओर से सूबे में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव टालने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए केस के कारण लिया गया है। यूपी पंचायती राज विभाग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव को फिलहाल टाल दिया गया है। 15 जून के बाद चुनाव कार्यक्रम को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है।