लखनऊ। बांदा जेल में बंद बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के समर्थकों के लिए सुखद खबर है। मुख्तार अंसारी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले मुख्तार अंसारी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। जिसके बाद बांदा जेल प्रशासन की ओर से उनके उपचार की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। वहीं मुख्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव खबर आना उनके समर्थकों व परिजनों के लिए राहत देने वाली खबर है। निश्चित रूप से ईद से पहले यह सूचना मिलने पर समर्थकों व परिजनों की त्योहार की खुशी दोगुनी हो गई है।