लखनऊ। कोरोना वायरस के बीच ब्लैक फंगस के मामले प्रकाश में आने के बाद दिक्कत डबल हो गई है। प्रदेश के कई जगहों से ब्लैक फंगस के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। मरेठ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर व सूबे की राजधानी सहित बरेली से भी ब्लैक फंगस के मामले मिले हैं। असल में जो लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में सफल हो जा रहे हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर हो रही है। जिसके कारण ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ गया है। अब तक कानपुर में ब्लैक फंगस के सबसे अधिक मामले 12, राजधानी में 8, गोरखपुर 6, मेरठ व बरेली में 2—2, वाराणसी तथा गाजियाबाद में 1—1 केस प्रकाश में आए हैं।