गाजीपुर। जनपद में विभिन्न जगहों पर गंगा में शवों के मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद निर्णय लिया गया है कि अंत्येष्ठि स्थलों की बकायदे वीडियोग्राफी की जायेगी। वहीं जिला प्रशासन का दावा है कि अंत्येष्टि स्थलों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए लकड़कियों की कमी नहीं है। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि जलप्रवाह किसी भी दशा में न किया जाए। यदि कोई आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है तो प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार का खर्च वहन किया जायेगा। यदि शव को कहीं ले जाने की जरूरत है तो इसके लिए कंट्रोल रूम में फोन किया जाए तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था होगी। वहीं अंत्येष्टि स्थलों की निगरानी में लेखपालों की टीम को भी लगाया गया है। साथ ही प्रशासन की ओर से शवों के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों का अधिकतम दाम 650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यदि कोई इससे अधिक रुपये की मांग करता है तो प्रशासन से शिकायत की जा सकती है।

0 Comments