अलीगढ़। अलीगढ़ में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी शव को नदी में न डाला जाए बलिक धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाए। उन्होंने कहा​ कि नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जानवरों तक के शव को नदियों में प्रवाहित करने पर मनाही है। साथ ही कहा कि एएमयू कोरोना संक्रमितों के उपचार में बेहतर काम कर रहा है। सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी।