वाराणसी। बिहार के बक्सर के अलावा गाजीपुर, बलिया, चंदौली के बाद वाराणसी में भी गंगा में शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है। यहां कुल सात शव मिलने की बात कही जा रही है। शवों को गंगा किनारे गड्ढा करके दफना दिया गया। वाराणसी में गंगा उस पार सूजाबाद क्षेत्र में गंगा किनारे चार किलोमीटर के क्षेत्र में सात शव दिखाई दिये। सबसे पहले राजघाट पुल के नीचे एक शव दिखा था। वहीं सर्च अभियान चलाने पर कुल 7 शव मिले हैं। इनमें 5 पुरुष तो 2 महिलाओं के बताये जा रहे हैं।