प्रयागराज। उप्र के विभिन्न जनपदों से गंगा में लगातार मिल रहे शवों के मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से मांग की गई है कि इस प्रकरण की न्यायिक जांच हो। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के न्यायधीश की अध्यक्षता में इसकी जांच कराई जाए। कहा कि जो हो रहा है, वह अमानवीय व अपराधिक है। प्रियंका गांधी ने ट्वीअ करके कहा कि — उत्तर प्रदेश में जो रहा है, वह अमानवीय एवं अपराधिक है। सरकार छवि बनाने में व्यस्त है जबकि लोग अकल्पनीय पीड़ा से गुजर रहे हैं। आगे कहा कि बलिया व गाजीपुर में गंगा में शव बहते मिल रहे हैं। उन्नाव में नदी के किनारों पर बड़े पैमाने पर शवों को दफन किये जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रतीत होता है कि लखनउ, गोरखपुर, झांसी व कानपुर जैसे शहरों से अधिकारिक संख्या काफी कम बताई जा रही है।


0 Comments