गाजीपुर। यूपी—बिहार के बार्डर क्षेत्र गहमर के नरवां गंगा घाट पर दर्जनों शव गंगा नदी में बहते मिलने से लोग सकते में हैं। वहीं बिहार के बक्सर गंगा घाट पर भी ऐसा ही मामला प्रकाश में आया था। हालांकि मामले की जांच के लिए प्रशासन की ओर से जांच टीम को मौके लिए रवाना कर दिया गया है। जांच के बाद यह पता चल पायेगा कि इन लाशों के पीछे कोरोना कनेक्शन है या नहीं। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश की जायेगी कि इन शवों का संबंध जनपद से है अथवा पड़ोसी राज्य बिहार से। मालूम हो कि इस समय गंगा में शव प्रवाह करने पर रोक लगाई गई है। इस निर्णय के पीछे कोरोनाकाल है। वहीं नंदगंज क्षेत्र के सौरम गांव में भी जांच जारी है। यहां ग्राम प्रधान की ओर से कोरोना के कारण 16 लोगों की मौत होने की बात कही गई है। इन सारी मिस्ट्री से पर्दा जांच के बाद ही उठ पायेगा।