आगरा। प्रदेश में तीन सप्ताह बाद शराब की दुकानों का ताला खुल गया। दारू की दुकानों के खुलते ही यहां पर शराबियों की लंबी कतार देखी गई। जिससे पता चलता है कि कोरोना पर शराब की खुमारी भारी है। आगरा, नोएडा सहित कई जगहों पर शराब के ठेकों पर शराब के शौकिनों की लंबी कतार नजर आई। यह दृश्य देखकर ऐसा लगा, जैसे इनके अंदर कोरोना का डर नहीं है और न ही इनको दवा व अन्य चीजों की उतनी जरूरत है, जितनी शराब की। वहीं शराब की दुकानों को खोलने की समयावधि सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निर्धारित की गई है।