गाजीपुर। दुल्लहपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। भोलाभाला चेहरा वाले चोरों का कारनामा निहायत ही घटिया है। ये लोगों की बाइक चुराने का कार्य करते थे। आरोपियों के पास चोरी की 5 बाइकें बरामद हुई हैं। इनकी गिरफ्तारी बहलोलपुर के पास से हुई है। आरोपियों की पहचान कुंदन राम निवासी डिल्ला व राजेश यादव निवासी शंकरपुर थाना दुल्लहपुर के रूप में हुई है।