गाजीपुर। जंगीपुर के वार्ड 10 शास्त्रीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटना प्रकाश में आई है। चोरों ने विद्यालय के अंदर से साउंड—माइक, प्रोजेक्ट लाइब्रेरी की किताबें व सेनेटाइजर चुरा ले गये। चोर जाते—जाते विद्यालय की खिड़की भी तोड़कर अपने साथ लेते गये। प्रधानाध्यापिका शुभ्रा पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।