गाजीपुर। जिला अस्पताल में पहले से अधूरे बने आक्सीजन प्लांट के निर्माण का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। सोमवार या इसके बाद इसको कभी भी चालू किया जा सकता है। वहीं शासन की ओर से जिन जनपदों में आक्सीजन प्लांट लगाने की लिस्ट जारी की गई, उसमें एक नाम गाजीपुर का भी था। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में ही जमीन चिहिृत करके एलाट करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अगले महीने से इस पर कार्य शुरू हो जायेगा। अब भदौरा सीएचसी पर भी आक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद भी शुरू हो गई है। इसको लेकर डीएम एमपी सिंह की ओर से बकायदे प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद यहां कार्य शुरू हो जायेगा। यदि भदौरा सीएचसी पर आक्सीजन प्लांट लगाने का रास्ता साफ हो जाता है तो इसका लाभ सेवराई व जमानियां तहसील को मिलना तय है।