गाजीपुर। कोविड टीम—9 की बैठक में डीएम एमपी सिंह की ओर से कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। डीएम की ओर से निर्देश देते हुए कहा गया कि कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होम आइसोलेशन के मरीजों का हालचाल बराबर लिया जाए। साथ ही उनको मेडिकल किट की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई जाए। वहीं सीएमओ डा. जीसी मौर्या की ओर से बताया गया कि जिले के 74 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण का कार्य चल रहा है। जिस पर डीएम की ओर से कहा गया कि टीकाकरण को लेकर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जागरूक किया जाए।