गाजीपुर। जनपद में अब तक लगभग डेढ़ लोगों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण के पहले चरण में 11447 हेल्थ केयर व दूसरे चरण में 11 हजार 738 फ्रंटलाइन वर्करों को सुरक्षा कवच के रूप में टीकाकरण किया गया है। कुल 16 जगहों पर टीकाकरण का कार्य चल रहा है। साथ ही 60 वर्ष से उपर व 45 से 59 के बीच 1 लाख 7319 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि 6 अप्रैल को 3479 व सात को 3368 व आठ अप्रैल को 1337 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है।