गाजीपुर। जंगीपुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी से नाराज महिलाओं ने गाजीपुर—मऊ पर रास्ता जाम कर दिया। सूचना पाकर आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझाकर रास्ता जाम समाप्त कराया। बताया जा रहा है कि छेड़खानी की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में प्रस्तुत किया लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण उसको जमानत मिल गई। इसके बाद वह घर आ गया। जब यह जानकारी पीड़ित पक्ष को मिली तो गुस्सा फूट पड़ा।

0 Comments