गाजीपुर। नगर के खुदाईपुरा से लोटनइमली को जोड़ने वाली मार्ग पर सड़क का निर्माण चल रहा था। इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों की ओर से आरोप लगाया गया कि मानक को ताक पर रखकर निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने फोन के जरिये विभागीय जेई व एक्सईएन को दिया। उन्होंने तत्काल कार्य रुकवाने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों को आश्वासन दिया गया कि सड़क का निर्माण मानक के अनुसार ही होगा।

0 Comments