गाजीपुर। महाराजगंज बाजार में व्यापारियों व पुलिस के बीच झड़प की खबर प्रकाश में आई। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। बताया जाता है कि महाराजगंज में मारकंडेय गुप्ता की श्रृंगार की दुकान है। उनके अनुसार वह दुकान बंद करके घर के अंदर थे। आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बाद महाराजगंज चौकी इंचार्ज कौशलेंद्र सिंह मौके पर धमक पड़े। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब मेरा बेटा चंदन गुप्ता दरवाजा खोला तो वह घर में घुस गये और कहने लगे कि तुम लोगों को अंदर बैठाए हो। जबकि हम लोगों की ओर से कहा गया कि घर के अंदर कोई नहीं है। इतना कहते ही वह तैश में आ गये और घर से बाहर निकलकर पिटाई करने लगे। स्थानीय लोगों की ओर से इस घटना का विरोध किया गया तो उनको भी धमकी दी गई। वहीं पुलिस की दलील है कि एक दिन पूर्व ही सबको सूचित कर दिया गया था कि 10 बजे के बाद कोई दुकान नहीं खोलेगा, इसके बाद भी लोग घरों के अंदर लेनदेन कर रहे हैं। जब मना किया जा रहा है तो नाहक ही पुलिस से उलझ रहे हैं।

0 Comments