गाजीपुर। थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। किसी भी फरियादी संग अभद्र व्यवहार करने की शिकायत न मिलने पाए। यह फरमान एसपी ओमप्रकाश सिंह ने जारी किया। दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली के पर्व को लेकर जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। बैठक में डीएम मंगला प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।