वाराणसी। शिव की नगरी में होलाष्टक से होली की शुरुआत हो गई है। जिसके कारण काशी पूरी तरह से बम—बम नजर आई। हवा में उड़ते रंग उल्लास व उत्साह का संदेश दे रहे थे। सोनारपुरा के चिंतामणि गणेश शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में फूल व गुलाल से होली खेली गई। इस दौरान कोई शिव के रूप में नजर आया तो कोई कुछ और ही स्वरूप में। पूरी छटां अद्भुत व अविस्मरणीय रही।