गाजीपुर। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र विजय सिंह मीणा जनपद की पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट हैं। इसकी पुष्टि पुलिस लाइन में उनके आगमन पर हुई। उन्होंने बिरनो थाने का जायजा भी लिया। साथ ही उनके निर्देशन में पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की ओर से बलवा व दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। इस दौरान उन्होंने जनपद की पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की प्रशंसा की। आईजी साहब को गदगद देखकर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के चेहरे खिले नजर आए। उन्होंने बिरनो एसओ शैलेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बिरनो एसओ के शानदार कार्य के कारण उनको यह सम्मान दिया गया।

0 Comments