गाजीपुर। 10 व्यापारियों पर 10 लाख से अधिक का बकाया है। वहीं जनपदस्तर पर कुल बकाये की धनराशि 35 करोड़ रुपये हैं। पूरा मामला वाणिज्य कर विभाग से जुड़ा है। तीन हजार व्यापारियों पर वैट का भी बकाया है जो अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। वसूली के लिए वाणिज्य कर विभाग की ओर से संबंधित व्यापारियों के लिए 3 हजार 608 आरसी जारी किया गया है। बकायेदार व्यापारियों को राहत देने के लिए विभाग की ओर से ब्याज माफी योजना चलाई गई है, जिसके अंतर्गत 31 दिसंबर 2020 तक की बकाया राशि को आधार बनाते हुए 10 लाख से कम के बकायेदारों को सौ प्रतिशत ब्याज में छूट दी जायेगी।

0 Comments