गाजीपुर। एकमुश्त समाधान योजना बिजली विभाग के लिए बल्ले—बल्ले साबित हो रहा है। यह योजना इसलिए क्रियान्वित की गई थी कि जिन उपभोक्ताओं के उपर बकाया है, वह भुगतान कर सकें। योजना रंग लाती हुई भी दिख रही है। बिजली विभाग की ओर से एक करोड़ 22 लाख रुपये बकाये बिजली बिल की वसूली की गई है। योजना के तहत कुल 1310 लोगों ने पंजीयन कराया था।