आगरा। बरसाना की लट्ठमार होली विश्व प्रसिद्ध है। इसको देखने के लिए देश के कोने—कोने से नहीं बल्कि विदेश से भी हर वर्ष काफी संख्या में लोग आते हैं। यहां अपने आप में एक अनोखी होली खेली जाती है जो वर्षों से पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। साथ ही यह भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत का भी द्योतक है। बरसाना की तंग गलियों में हुरियारिन हुरियारों पर प्रेमरूपी लाठियां बरसाती हैं। हुरियार नंदगांव के होते हैं। यदि आपने बरसाना की होली नहीं देखी तो फिर आपने क्या देखा। इसलिए जिंदगी में जब भी मौका मिले तो एक बार जरूर होली देखने के लिए बरसाना की तंग गलियों में जरूर पधारें। वहीं होली का निमंत्रण नंदलाल को देने के लिए राधारानी की सखी नंदभवन जायेंगी। वहीं होली की शुरुआत लड्डू से होकर रंग—गुलाल, लाठी व ढाल में बदल जाती है।

0 Comments