दिल्ली। यूपी के डासना इलाके में स्थित मंदिर में लगा बैनर अब अन्य प्रदेशों के लिए भी रोल मॉडल बन रहा है। डासना के मंदिर में लगे बैनर पर स्पष्ट रूप से अंकित है कि गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। कुछ ऐसा ही वाक्या उत्तराखंड के कई मंदिरों को लेकर सामने आया। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर हिंदू युवा वाहिनी की ओर से लगाये गये हैं। बैनर—पोस्टर पर लिखा है कि मंदिर हिंदुओं का तीर्थस्थल है, इसमें गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। जैसे ही यह मामला प्रकाश में आया, कांग्रेस ने तुरंत इसे मुद्दा बना लिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और बैनर पर लिखे मोबाइल नंबरों को आधार बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। इस प्रकरण में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महासचिव जीतू रंधावा पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

0 Comments