गोरखपुर। रेलवे विश्रामालय यानी रेलवे रेस्ट हाउस में किशोरी संग कुकर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला देवरिया के भटनी का है। कुकर्म का आरोप रेलवे के एक कर्मी पर लगा है। आरोप है कि उसने रेलवे के चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी की पुत्री को बंधक बनाकर कुकर्म किया। इसके बाद वह बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग गया। इस प्रकरण में पुलिस की ओर से आरोपित ट्रालीमैन के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज लिया है। वहीं आरोपित की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

0 Comments