गोरखपुर। रात में 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्ज यात्री नहीं कर सकेंगे। ऐसे में यह खबर ट्रेन यात्रियों के लिए काफी अहम है। यदि आप ट्रेन में सफर करने की सोच रहे हैं तो कोशिश कीजियेगा कि रात में 11 बजे से आप अपने मोबाइल को चार्ज कर लें। रात में 11 से सुबह पांच बजे तक मोबाइल चार्जर प्वाइंट करे जोड़ने वाली सभी स्विच को बंद कर दिया जायेगा। इसके तहत इसके शुरुआत गोरखधाम, हमसफर, गोरखपुर—आखा व गोरखपुर—एलटीटी आदि ट्रेनों में यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यात्रियों को नई व्यवस्था के बारे में जानकारी मिल सके, इसके लिए चार्जिंग प्वाइंटों के पास इससे संबंधित संदेश भी चस्पा किये जायेंगे। शार्ट सर्किट व अन्य हादसों से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर रेलवे प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है। वहीं ट्रेनों के सभी कोचों में धूम्रपान निषेध के डिस्प्ले लगाने के साथ ही अग्निशमन यंत्र व अलार्म भी लगाये जायेंगे।