गाजीपुर। घरेलू विवाद के कारण अधेड़ रामबचन राजभर ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना खानपुर के सिधौना की है। वह अनौनी गांव का रहने वाला था। लोगों का कहना है कि वह बीते दो दिनों से रेलवे ट्रैक के पास घूम रहा था। जिसके बाद वह पवन एक्सप्रेस के आगे कूद गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0 Comments