बिजनौर। 2017 में कोर्ट से जमानत पर छूटे तीन बांग्लादेशी लापता चल रहे हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी विदेशी अधिनियम के तहत हुई। वहीं एलआइयू की ओर से उनके बारे में पता करने की बहुत कोशिश की गई लेकिन नतीजा सिफर निकला। बताया जा रहा है कि 2015 में नहटौर क्षेत्र में अवैध रूप से रहने के मामले में अफरोजा, सीपन हलदर व शायदा की गिरफ्तारी हुई थी। अब चूंकि इनका पता नहीं चल पा रहा है तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद ये जनपद या देश से बाहर चले गये हैं। आश्चर्य की बात है कि पुलिस व खुफिया विभाग के पास इनका रिकॉर्ड भी नहीं है।

0 Comments