गाजीपुर। हिस्ट्रीशीटर अमित राम 35 को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से जख्मी अमित का उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। अमित की मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने विरेंद्र यादव, गंगा यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामला भुड़कुड़ा के घटारो का है। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर अमित राम, विरेंद्र यादव व आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के बघरा के गंगा यादव के बीच पहले खूब बनती थी। तीनों एक साथ रहते थे। लेकिन कुछ वर्षों से वर्चस्व को लेकर इनके बीच विवाद उत्पन्न हो गया। अमित को उसके घर के पास ही उसकी कनपटी में गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष के कई लोग अपराध जगत से संबंध रखते हैं। बताया जा रहा है कि विरेंद्र अभी चार दिन पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया था। वह 307 के एक मामले में जेल के अंदर था। जेल के बाहर आते ही उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

0 Comments