गाजीपुर। महज पांच किलो चावल चोरी के प्रकरण को लेकर हुए विवाद में महिला पुतुल देवी के उपर लाठी—डंडे से हमला कर दिया गया था। हमले में पुतुल देवी की मौत हो गई थी। हमले का आरोप एक पक्ष पर लगा था। इसमें एक आरोपी दीनदयाल बिंद भी शामिल था। सुहवल पुलिस ने हत्यारोपित को मलसा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।