दिल्ली। वसूली प्रकरण का मामला जब से प्रकाश में आया, तभी से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आया हुआ है। अधाड़ी सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है। जबकि विपक्ष हमलावर है। गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस प्रकरा में गृहमंत्री का नाम सामने आने के बाद से महाराष्ट्र सरकार पर नैतिक दबाव बढ़ गया है कि कड़े कदम उठाकर डैमेज कंट्रोल किया जाए। पूरा मामला पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के पत्र से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री को संबोधित उनके द्वारा भेजे गये पत्र में आरोप लगाया गया कि गृहमंत्री अनिल देशमुख की ओर से प्रत्येक महीने 100 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य दिया गया था। वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे निर्णय लेंगे।

0 Comments