दिल्ली। भारत के कई स्थानों व शहरों का नाम विदेश में भी मौजूद है। हम आपको ऐसे ही जगहों के बारे में जानकारी देंगे जो भारत के अलावा अन्य देशों में इसी नाम से स्थान के रूप में मौजूद हैं। यदि आप भविष्य में विदेश जाते हैं तो वहां पहुंचकर नया अनुभव ले सकते हैं। केरल में कोच्चि लक्षद्वीप सागर के दक्षिण—पश्चिम तटरेखा पर स्थित एक बड़ा बंदरगाह शहर है जो कि एर्नाकुलम जनपद के अंतर्गत आता है। इसको अरब सागर की रानी के नाम से भी पहचाना जाता है। भारत के अलावा कोच्चि शहर जापान में भी है। जापान में शिकोकू आइलैंड पर बसा हुआ है। वैसे तो लखनऊ यूपी की राजधानी है। लेकिन अमेरिका में भी इसी नाम की एक जगह है, जिसको कैसल इन द क्लाउडस के नाम से भी जाना जाता है। इसी तरह पटना बिहार की राजधानी है। लेकिन स्कॉटलैंड में पटना नाम का एक गांव है। बताया जाता है कि इस गांव के संस्थापक का जन्म पटना शहर में हुआ था। राजस्थान के पाली जनपद में बाली नाम से गांव है। आपको पता होगा कि बाली इंडोनेशिया में भी है। महाराष्ट्र में ठाणे के अलावा आस्ट्रेलिया में भी है। बड़ौदा गुजरात प्रदेश का शहर है। अमेरिका में माइकल हाउसर नाम के व्यक्ति की ओर से बड़ौदा बसाया गया है। पहले इसका नाम पोमोना था, जिसे बाद में बड़ौदा के नाम से लोग जानने लगे। ढाका बांग्लादेश की राजधानी है लेकिन बिहार के पूर्वी चंपारन में भी इसी नाम का एक स्थान है।

0 Comments