गाजीपुर। ट्रैक्टर से दबकर श्रीवास्तव चौहान 18 की मौत हो गई। यह हादसा दुल्लहपुर के पास हुआ। मृतक युवक दुल्लहपुर के चुरामनपुर झोरिया गांव का रहने वाला था। वह चार बहनों में इकलौता भाई था। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी सौरभ चौहान संग खुद के ट्रैक्टर पर बैठकर दुल्लहपुर से घर आ रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं होली के पर्व से एक दिन पहले युवक की मौत के कारण परिवार में विलाप मच गया।