दिल्ली। पंजाब में भाजपा विधायक अरुण नारंग को किसानों ने पीट दिया। इसके बाद उन्होंने उनके कपड़ों तक को फाड़ दिया। साथ ही उनके चेहरे पर कालिख पोतने की भी कोशिश हुई। पुलिस किसी तरह से उनको किसानों की भीड़ से बाहर निकाल पाई। अरुण नारंग पंजाब के अबोहर से भाजपा के विधायक हैं। घटना के वक्त वह पंजाब के मलोट शहर में प्रेस वार्ता करने पहुंचे थे। मालूम हो कि केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों का विरोध पंजाब के किसान कर रहे हैं। भाजपा विधायक की पिटाई के पीछे यही मुख्य कारण है। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक अरुण नारंग प्रेस वार्ता करने के लिए मलोट आए थे। वहीं किसान उनका इंतजार पहले से ही कर रहे थे, जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले। किसानों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उनके उपर स्याही फेंक दिया गया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता व पुलिसकर्मी उनको एक दुकान के अंदर ले गये। थोड़ी देर बार जैसे ही वह दुकान से बाहर निकले, किसानों ने उनके उपर हमला बोल दिया।

0 Comments