मुरादाबाद। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काला धंधा संचालित हो रहा था। लेकिन पुलिस की छापेमारी में इसकी कलई खुल गई। पुलिस को सूचना मिली कि मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में बाडी एंड माइंड के नाम से संचालित स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा होता है। सूचना के आधार पर एएसपी अनिल यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापेमारी की। छोपमारी के दौरान रामपुर के डॉक्टर व दो युवतियों समेत छह लोगों को पकड़ा गया। जबकि स्पा सेंटर संचालक भागने में कामयाब रहा। पूछताछ में पता चला कि स्पा सेंटर में प्रति व्यक्ति चार्ज 1200 रुपये था। वहीं युवतियों का कहना है कि वह ब्यूटीपार्लर का काम करती हैं। लॉकडाउन में काम बंद होने के बाद स्पा सेंटर संचालक उनके संपर्क में आया। प्रति महीने 17,000 रुपये महीने वेतन देने की बात कही गई। यहां आने पर कहा गया कि बॉडी सर्विस भी देनी होगी। विरोध करने पर उन्हें बंधक बनाकर यह सब करवाया जाता था।