दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सियासी रार चरम पर है। मुख्य लड़ाई टीएमसी व बीजेपी के बीच है। दोनों पार्टियों की ओर से अपनी पूरी ताकत झोंक दी गई है। टीएमसी सत्ता में है तो बीजेपी हाल ही के वर्षों में अभूतपूर्व तरीके से बंगाल के अंदर अपनी सियासी जमीन को मजबूत की है। जिसके कारण टीएमसी के समक्ष कड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। यही कारण है कि दोनों पार्टियों की ओर से चुनावी समर में आये दिन एक—दूसरे पर करारा प्रहार किया जा रहा है। ​पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व नंदीग्राम के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी पर जोरदार हमला बोला गया। उन्होंने कहा कि उस दिन उन्होंने सीपीएम व पुलिस को बुलाया था। सीपीएम कैडरों ने पुलिस की वर्दी में गोली चलाई थी। ऐसा आज भी कर रहे हैं। बंगाल में बिहार व यूपी का लेकर आये हैं। वे पुलिस की वर्दी खरीदेंगे और कैडरों को पहनायेंगे। इसके बाद ग्रामीणों को डरा—धमाकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की बात कहेंगे।